यह महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छठवां बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल 10498000 वर्ग किलोमीटर है इस महाद्वीप में 46 देश है।
एशिया तथा यूरोप के स्थल खंड आपस में जुड़े हुए हैं इसलिए इनको यूरेशिया भी कहा जाता है।
काकेशश पर्वत एशिया और यूरोप को एक दूसरे से अलग करता है।
इस महाद्वीप के अधिकांश देश तीन तरफ से सागर से घिरे हुए हैं इसलिए इसे प्रायद्वीप का महाद्वीप कहते हैं।
इस महाद्वीप में आल्पस यूराल ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत है एवं इस महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर रूस में स्थित है जिसका नाम एलबुर्ज है।
इसकी प्रमुख नदी डेन्यूब है एवं इस महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा हुआ है।
किस महाद्वीप का स्वीटजरलैंड देश दुनिया में सर्वाधिक सुंदर घड़ियां बनाने के लिए प्रसिद्ध है।
इस महाद्वीप के फ्रांस देश की राजधानी पेरिस को विश्व का सबसे सुंदर नगर माना जाता है।
इस महाद्वीप का यूक्रेन गणराज्य को विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र माना जाता है जिसे रोटी की डलिया नाम से भी जाना जाता है।
विश्व का सबसे बड़ा महल वेटिकन (रोम मे) है।
यूरोप महाद्वीप में एवरडीन को ग्रेनाइट सिटी, फिनलैंड को द लैंड ऑफ थाउजेंड लेक्स, आयरिश गणराज्य और उत्तरी आयरलैंड को एमराल्ड द्वीप तथा नार्वे को मध्य रात्रि के सूर्य का देश कहा जाता है।
रोम को सास्वत नगर, स्विट्जरलैंड को यूरोप के खेल का मैदान तथा वेनिस (इटली) को एड्रियाटिक की रानी कहा जाता है।
इस महाद्वीप में विश्व की सबसे लंबी सुरंग फ्रांस से इटली के बीच माउंट ब्लॉक में बनी हुई है।
इस द्वीप में शैम्पेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है।